सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के बीच नियमित हो संवाद और सहयोग: डॉ. कृष्ण गोपाल जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त 17 अक्टूबर को दरभंगा के एक स्थानीय होटल में सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी की प्रमुख उपस्थिति रही। इसमें दरभंगा विभाग की 40 से अधिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित साधु-संतों, महंतों, संन्यासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपरा के जीवन मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा समाज हित में धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श करना और सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दरभंगा महानगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि विभिन्न संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर अच्छा कार्य कर रही हैं। यदि इन प्रयासों को परस्पर सहयोग के साथ आगे बढ़ाया जाए, तो उनका प्रभाव और व्यापक हो सकता है। इसलिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के बीच निरंतर संवाद और परस्पर सहयोग हो ताकि सामाजिक समन्वय सुदृढ़ हो और लोक कल्याण के प्रयासों को व्यापक स्वरूप मिल सक...