Posts

Showing posts from 2024

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : जानिए क्या है संघ शिक्षा वर्ग और कब हुई इसकी शुरुआत*

संघ शिक्षा वर्ग की शुरुआत 1927 में नागपुर में हुई थी। उस दौरान यह तीन सप्ताह तक चले थे और इन्हें ग्रीष्मकालीन वर्ग कहा गया। फिर कुछ सालों बाद इनका नाम ‘अधिकारी शिक्षा वर्ग’ हो गया। बाद में वर्ष 1950 में इन वर्गों को ‘संघ शिक्षा वर्ग’ के नाम से जाना जाने लगा। कई वर्षों तक प्रारंभिक व्यवस्था में भोजन आसपास के घरों से आता था और स्थानीय पाठशालाओं में शिक्षार्थियों का निवास रहता था। जैसे नागपुर के लोकांचीशाला, धनवटे नगर विद्यालय (मिल सिटी स्कूल – तत्कालीन नाम) और न्यू इंग्लिश स्कूल के भवन। यह सभी निशुल्क उपलब्ध होते थे। इसके अलावा वर्गों के दौरान चिकित्सा, बिजली, जल इत्यादि के खर्चों के लिए वर्ग में शामिल शिक्षार्थियों से शुल्क भी लिया जाता था। इन वर्गों की सफलता के लिए डॉ. हेडगेवार को अन्ना सोहनी और मार्तंडराव जोग का सहयोग मिला। शुरुआती वर्गों में शारीरिक कार्यक्रम समाप्त होने पर डॉ. हेडगेवार वर्ग में आये सभी स्वयंसेवकों को चिटणीसपुरा की एक बावड़ी पर तैरने के लिए ले जाया करते थे। आगे चलकर संख्या बढ़ने पर बावड़ी पर जाना बंद हो गया। 1939 के आसपास यह वर्ग हेडगेवार स्मृति मंदिर रेशमबाग, नागपुर मे

मुख्य शिक्षक वर्ग न्यु हाफ लाॅंग, असम यात्रा।

Image
अवध असम एक्सप्रेस  गंतव्य की ओर बढ़ते रेलगाड़ी के कहीं 2 कहीं 5 कहीं 10 मिनट के अल्प विराम का यात्रा वृतांत .....  तीन क्षेत्र के 12 प्रांत, उत्तर बंग,मध्य बंग, दक्षिण बंग,पूर्वी उड़ीसा, पश्चिम उडीसा ,अरुणाचल, मणिपुर, उत्तर आसाम, दक्षिण आसाम उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार, झारखंड, में लगने वाले संघ शिक्षा वर्ग में रहने वाले मुख्य शिक्षको का वर्ग हेतु न्यू हांफलांग की ओर समस्तीपुर से ट्रेन खुलने से पूर्व  समस्तीपुर में समस्तीपुर के स्वयंसेवकों द्वारा सभी लोगों का घर से बना कर चाय एवं बिस्किट के द्वारा स्वागत अभिनंदन मिलन कार्यक्रम।तत्पश्चात बेगूसराय के स्वयंसेवकों के द्वारा मिलन एवं भोजन सामग्री के साथ स्वागत अभिनंदन मिलन का कार्यक्रम।  खगड़िया में स्वयंसेवकों द्वारा मिलन अल्पाहार एवं स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम । कटिहार में माननीय सह जिला संघचालक सेवा प्रमुख एवं अन्य स्वयंसेवकों के द्वारा जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी थे भोजन , जल की उपलब्धता एवं स्वागत अभिनंदन मिलन का कार्यक्रम यात्री विवरण क्षेत्र शारीरिक प्रमुख -श्री मनोज जी प्रांत शारीरिक प्रमुख -श्री दुश्यंत जी सह प्रांत शा