पंच परिवर्तन मे समाज की भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास वृत्त
पंच परिवर्तन मे समाज की भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास 1. अध्येता वक्ता प्रबोधन कार्यशाला पंच परिवर्तन के विचार को समाज में निचले स्तर तक ले जाने हेतु समाज के नेतृत्व कर्ता विचारक एवं अध्येता का समागम अध्येता वक्ता प्रबोधन कार्यशाला के रूप में संपन्न हुआ। अपेक्षित :- इस कार्यशाला में निम्नलिखित सामाजिक संवर्ग अपेक्षित थे- १ . शैक्षणिक गतिविधियों का नेतृत्व करने वाले , जैसे : विद्यालय , कोचिंग संस्थान , महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय आदि के संचालक एवं पढ़ाने वाले शिक्षक , प्राध्यापक (सेवारत एवं सेवानिवृत्त) आदि। २ . सामाजिक राजनैतिक कार्यो में सक्रिय नेतृत्व करने वाले व्यक्ति जैसे : मुखिया , पूर्व मुखिया , जिला परिषद , पूर्व जिला परिषद , भविष्य में राजनैतिक रूप से सक्रिय होने वाले कार्यकर्ता। 3 . लेखक , पत्रकार , यूटूबर एवं अन्य सोशल साइट्स संचालक के सक्रिय कार्यकर्ता आदि। 4 . समजाभिमुख संगठन के कार्यकर्ता वक्तृत्व गुणसम्पन्न विद्यार्थी एवं जागरूक कार्यकर्ता । कार्यशाला के अंतर्गत पाँच निम्नलिखित विषयों पर प्रबोधन कार्यशाला सत्र का आयोजित किए गए विषयानुसार...